Tuesday, 15 September 2026

दिल करता है कि मैं फिर से बच्चा हो जाऊं..





कच्ची-पक्की बातों में सच्चा हो जाऊं

दिल करता है कि मैं फिर से बच्चा हो जाऊं


क्यों रहे फिर दुनियादारी का चक्कर

जो बोलू मुँह से वही मेरा मतलब हो जाऊ 


जिसको छोड़ा पीछे वही अब पूरा लगता है 

क्यो  ना लौटकर गाँव का सादा लड़का हो जाऊ 


बेझिझक वक़्त बिताये फिर साथ मे हम तुम 

लम्हा-लम्हा करके फिर मैं अरसा हो जाऊं,


साथ सुरो से सजा है जीवन तुम्हरे आने से

जुल्फ सजाओ फूलो से तुम,मै भवरा हो जाऊं,



Tuesday, 8 September 2026

किसी शहर में मेरा हक़दार बाक़ी है..







 दर्द की तह में गुलज़ार बाक़ी है

मेरे ज़िगर में ख़ुशबू ए यार बाक़ी है 


तुम मुझसे क्यों इतनी नज़दीकियाँ दिखाते हो 

किसी शहर में मेरा हक़दार बाक़ी है,


डर लगता है इन नई हवाओं में

उस पुराने सज़र का दिल तलबगार बाक़ी है ,


यू तो अपने बीच अब कुछ बाक़ी ना रहा 

दिल के किसी कोने में बस एक मिठास बाक़ी है,


आईने में वही चेहरा हर शक्स में अक्श तराशता हूँ

किसी तड़फ़ है ये कौनसी प्यास बाक़ी है,


सहबा उठ गये फ़ैसला माबूद हुआ 

जाने क्यो दिल फिर भी उदास बाक़ी है ,