Wednesday, 18 February 2026

तुम भुला दो मुझे बचपन की तरह

 


मिलेंगे अब तो सिर्फ़ दुश्मन की तरह

तुम भुला दो मुझे बचपन की तरह


तुम्हें होना है तो ग़ैर का होके रहो

निभा लूंगा हर बात “वचन”की तरह,


इस एक जुदाई ने कितना मजबूर कर दिया

लिपट गया वी मुझसे कफ़न की तरह,


मैं देखता रह गया पुराने आँगन की तरह

और तू जुदा हो गयी दुल्हन की तरह,


मुश्किलों मैं उस पिता ने तुम्हें जवान किया 

तुम फ़र्ज़ निभा देते हो श्राद्ध और हवन की तरह 


ग़ैर तो कृष्ण बनके भी बचा लिया करते है

अपने ही चीर हरते है दुर्योधन की तरह